फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम और इंटर सिटी का विलय, कोच बढ़ाए गए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम करवी एक्सप्रेस और मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस इंटरसिटी का विलय कर दिया गया है। अब यह ट्रेन संख्या 14123/24 मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम करवी एक्सप्रेस नाम से चलेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 14124 चित्रकूट धाम करवी से सात सितंबर को मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 14123 मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ से आठ सितंबर से चित्रकूट के लिए रोजाना संचालित होगी। इस नई ट्रेन में कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 22 की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ से चलकर कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव और कानपुर सेंट्रल शामिल हैं। इसके बाद यह भीमसेन, बांदा और अटारी स्टेशनों से होते हुए चित्रकूट पहुंचेगी। इस बदलाव के कारण कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में परिवर्तन हुआ है। यह ट्रेन सात सितंबर से कानपुर सेंट्रल से शाम 05:30 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में भी कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 24 कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें