लखनऊ। राजधानी में इस हफ्ते मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई मौसम तंत्र सक्रिय न होने से पूरे हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक धूप खिलने से अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है।
रविवार को धूप खिलने से दिन के पारे में 1.3 डिग्री की बढ़त हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट और यह 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।