फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी रामू लोधी।
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा इलाके में मंगलवार रात युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म किया। युवती के घरवालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय युवती मंगलवार रात आठ बजे घर में बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। घरवालों ने खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चल सका। रात करीब 10:45 बजे वह घर लौटी और रोने लगी। रोने का कारण पूछने पर युवती ने मां को बताया कि पल्लेदारी का काम करने वाला रामू लोधी उसे बहलाकर अपने घर ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। मां ने यह सुनकर घरवालों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने आरोपी रामू लोधी को उसके घर से पकड़ा और जमकर पीटा। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें