फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 ने देश का बहुत नुकसान किया, इसका हटाया जाना गर्व की बात: मेनका गांधी

Wed, 18 Sep 2019 07:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सांसद मेनका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने बड़ा बयान दिया है। ब्लॉक भदैंया के महेसुआ में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व की सरकारों को घेरा। कहा कि 70 वर्षों में जम्मू-कश्मीर से कोई प्रधानमंत्री अनुच्छेद 370 हटाने का साहस नहीं जुटा सका। उन्होंने एक देश में दो कानून और दो संविधान के बारे में समझाया। कहा कि यह किसी भी तरह उचित नहीं था। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान में लागू होने वाला कानून जम्मू-कश्मीर पर नहीं लागू होता था। वहां की अपनी पुलिस होती थी। हिंदुस्तान में जहां विवाह की उम्र 18 से 21 वर्ष है वहीं, कश्मीर में नौ वर्ष की बच्चियों का विवाह करके उनके जीवन को बर्बाद किया जा रहा था। 

कश्मीर में पिछले 70 वर्षों में चले संघर्ष में 46,000 से अधिक लोग मारे गए। कश्मीरी पंडितों को वहां से भगा दिया गया। उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया गया। कश्मीर पर तीन परिवारों का राज था। सभी बारी-बारी से सत्ता में रहे। 
विज्ञापन


कहा कि पं. नेहरू की सरकार ने आजादी के बाद अनुच्छेद 370 को अस्थाई रूप से लागू किया था। उस समय इसे कुछ दिनों में हटाने की बात कही गई थी लेकिन 70 सालों में उसे हटाया नहीं गया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि अनुच्छेद 370 से वहां पर शांति कायम नहीं हो सकी। विकास नहीं हो सका। लोगों को रोजगार नहीं मिला। 

देश के 160 कानून वहां लागू नहीं होते थे तो उसका  क्या औचित्य? कहा कि प्रधानमंत्री ने बड़े सलीके से बिना शोर मचाए व बिना लड़ाई-झगड़े के 370 को हटाकर कश्मीर की जनता के साथ बड़ा न्याय किया है। आजादी के 70 साल बाद एक देश एक संविधान और एक कानून बना है। इसके लिए सबको पीएम मोदी को मुबारकबाद देना चाहिए। देश एक करने के लिए साहसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग याद करेंगे। 

उन्होंने कश्मीर में सत्तासीन रहे तीनों परिवारों को घेरा। कहा कश्मीर के विकास में अटल बिहारी बाजपेयी की केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए पर्यटन क्षेत्र के बजट से सत्ताधारी तीन परिवारों ने अपने बड़े-बड़े मकान बना लिए। उन्होंने कश्मीरियों के विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया। 

केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए पैसों की मंत्री से लेकर प्रशासन तक ने लूट की। विपक्षियों की ओर से अनुच्छेद 370 पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में केंद्र सरकार की सख्ती शांति व सुरक्षा के मद्देनजर है। 

कश्मीर की सत्ता में रह चुके कुछ परिवार वहां लोगों को भड़का कर अशांति पैदा करके अपनी दुकान चलाना चाहते हैं। जिनसे वहां शांति को खतरा है उनके विरुद्ध ही कार्रवाई की गई है। देश से अलग कानून होने की वजह से ही कश्मीर का विकास अवरुद्ध हो गया था। 
 
विज्ञापन

वारदातों के खुलासे के लिए एसपी को दिए गए निर्देश

जिले में हत्या की वारदातों में वृद्धि के सवाल पर सांसद ने कहा कि सभी वारदातों के खुलासे व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए गए हैं।

स्कूल में सांसद ने लगाई झाड़ू
भदैयां ब्लॉक के अलीपुर गांव में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर चलाए जा रहे सेवा सप्ताह में सांसद  मेनका गांधी ने आदर्श भगवानदीन जूनियर हाईस्कूल में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए पौधरोपण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और बच्चों के साथ झाड़ू लगाई। लोगों को स्वच्छ प्रति प्रेरित किया। 

उन्होंने केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पीएम मोदी की ओर से कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सराहना की। कार्यक्रमों में सांसद ने लोगों से सीधा संवाद किया। पार्टी की ओर से आयोजित चौपालों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के समय बहुत लोगों ने बोला होगा कि मेनका गांधी बड़ी नेता हैं जीतने के बाद नहीं आएंगी। 

कहा कि जीतने के बाद मैं 10 वीं बार आई हूं। दूसरे दिन के दौरे  में लंभुआ विधानसभा के संयोजक विजय त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, अनिरूद्ध शुक्ला, संदीप सिंह, श्याम बहादुर पांडेय, अरूण द्विवेदी, पारसनाथ सिंह, गोविंद तिवारी टाड़ा मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें