ग्राम प्रधान चंद्रमणि पांडेय समेत अन्य प्रधानों ने सांसद को बताया कि धनपतगंज, कूरेभार समेत अन्य विकास खंडों के लिए डेढ़ से लेकर तीन हजार के ऊपर तक पीएम आवास आवंटन किया गया लेकिन मोतिगरपुर विकासखंड को सिर्फ 61 पीएम आवास आवंटित किए गए।
ग्राम प्रधानों की ओर से उठाए प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सांसद ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है। इसके पहले सांसद ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रधान प्रतिनिधि की हत्या पर शोक जताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके पहले सुबह शास्त्रीनगर स्थित अपने अस्थाई आवास पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करके सांसद ने उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, डॉ. केसी त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, श्याम बहादुर पांडेय मौजूद रहे।