लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बने सुलभ कॉम्प्लेक्स में सोमवार को महिलाओं के शौचालय में पुरुषों के जाने से हंगामा हो गया। महिलाओं के आपत्ति करने पर संचालक ने अभद्रता की तो महिला यात्रियों ने रेलवे से इसकी लिखित शिकायत की।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर शौचालयों की कमी है। सोमवार सुबह सात बजे दिल्ली निवासी महिला यात्री पोरबंदर एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंची तो सुलभ कॉम्प्लेक्स में प्रसाधन के लिए गईं। यहां उनके अंदर जाते ही संचालक ने पुरुष यात्रियों को भी महिला शौचालय में भेज दिया।
चार-पांच पुरुष यात्रियों को देख महिला घबरा गई और बाहर निकल आई। महिला की शिकायत पर मंगलवार को प्रसाधन संचालक पर कार्रवाई के आसार जताए जा रहे हैं।