फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से अयोध्या, बाराबंकी के बीच चलेंगी मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे लखनऊ से अयोध्या और बाराबंकी के लिए मेमू चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द रूट सर्वे कराया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ रेल मंडल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को अतिरिक्त रैक के लिए प्रस्ताव भेजा है।
कोरोना काल से पहले लखनऊ से 22 मेमू चलती थीं। इनमें से एक जोड़ी का विस्तार बाराबंकी तक था। लॉकडाउन होने पर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। लॉकडाउन हटने पर संचालन शुरू हुआ। हालांकि, कानपुर रूट की एक जोड़ी मेमू ही बहाल की गई। बाकी मेमू बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अब लखनऊ से बाराबंकी के बीच भी कोई मेमू ट्रेन नहीं है। यात्री लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। अब उनकी मांग पर ही रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके मुताबिक लखनऊ से अयोध्या तक एक जोड़ी, लखनऊ से बाराबंकी के बीच दो जोड़ी और लखनऊ से कानपुर के बीच छह जोड़ी मेमू के लिए रैक मांगे गए हैं। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के अनुसार रेल कोच फैक्टरी से उत्तर रेलवे को रैक आवंटित होते ही लखनऊ मंडल के लिए ट्रेन संचालन की अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें