फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से गोंडा तक के लिए मेमू जल्द

Fri, 23 May 2014 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से गोंडा तक के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने मेमू को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

गोंडा तक जाने वाले यात्री जुलाई से मेमू ट्रेन सफर कर सकेंगे। यह मेमू ट्रेन यात्रियों को मात्र 25 रुपये में गोंडा पहुंचाएगी।

ट्रेन को चलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने रेल संरक्षा आयुक्त को अपना प्रस्ताव भेज दिया है।

अगले माह आयुक्त इस ट्रेन का ट्रायल लेकर इसके संचालन को हरी झंडी दे सकते हैं।

लखनऊ से गोंडा तक बीच के छोटे स्टेशनों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ बहुत अधिक है। पैसेंजर ट्रेन न होने से यात्रियों को अधिक किराया देकर बसों से सफर करना पड़ रहा है।

इसे देखते हुए रेलवे ने बाराबंकी से गोंडा तक रेल विद्युतीकरण के बाद लखनऊ से गोंडा तक मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से रेलवे बोर्ड को मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस साल रेल बजट में लखनऊ से गोंडा तक मेमू चलाने की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने बाराबंकी से गोंडा तक रेल विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। अब उसने गोंडा तक मेमू चलाने के लिए विद्युतीकरण वाले रेलखंड का निरीक्षण और मेमू का ट्रायल करने का प्रस्ताव रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर को भेजा है।

अगले माह आयुक्त गोंडा रेलखंड तक निरीक्षण कर सकते हैं। उनकी स्वीकृति मिलते ही रेलवे जुलाई में गोंडा तक मेमू चलाने की तैयारी कर रहा है।

यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन बादशाहनगर होते हुए गोंडा तक जाएगी।

यह होगा किराया
स्टेशन----------------किराया
ऐशबाग---------------5 रुपये
सिटी स्टेशन----------5 रुपये
डालीगंज--------------5 रुपये

बादशाहनगर----------5 रुपये
गोमतीनगर-----------5 रुपये
मल्हौर----------------5 रुपये
जुग्गौर----------------10 रुपये
सफेदाबाद-------------10 रुपये

बाराबंकी---------------10 रुपये
जहांगीराबाद------------10 रुपये
बिन्दौरा----------------15 रुपये
बुढ़वल-----------------15 रुपये
चौकाघाट---------------15 रुपये

घाघराघाट--------------15 रुपये
सरयू-------------------25 रुपये
करनैलगंज-------------25 रुपये
मैजापुर-----------------25 रुपये
गोंडा--------------------25 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें