उत्तर रेलवे ढांचा मजबूत करने के लिए अंबाला मंडल, चंडीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वॉशेबल एप्रेन के निर्माण के लिए 36 दिनों का यातायात ब्लॉक रहेगी। इससे कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला के मुताबिक 14 दिसंबर से 18 जनवरी तक ट्रेन 19717 जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और ट्रेन 15011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस यात्रा अंबाला छावनी पर समाप्त करेंगी।
वहीं, 15 दिसंबर से 19 जनवरी तक ट्रेन 19718 चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस और ट्रेन 15012 चंडीगढ़- लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस अंबाला छावनी स्टेशन से सफर शुरू करेंगी। ये ट्रेनें अंबाला छावनी-चंडीगढ़-अंबाला छावनी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।