लखनऊ। निजी स्कूलों की ओर से मनमानी फीस वसूली व अपनी बताई दुकानों से ही किताबें, यूनिफॉर्म खरीदने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल व डीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी व डॉ. शहजाद आलम और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने ज्ञापन के माध्यम से स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।