फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम यूपी में भी मौजूद हैं जिहादी ग्रुप के सदस्य, तीन जिलों पर एटीएस की नजर

Tue, 30 Jun 2020 12:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इनामुल और सलमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिहादी इनामुल और सलमान से मिली जानकारी के बाद पश्चिमी यूपी के तीन जिलों पर एटीएस की नजर है। इनमें से एक जिले से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। कुछ और जिहादियों के नाम पता लगने के बाद उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन


एटीएस को इनामुल और सलमान से उनके जिन साथियों के बारे में जानकारी मिली है उसकी तस्दीक की जा रही है। एटीएस इनमें से किसी को हिरासत में लेने से पहले यह पक्का कर लेना चाहती है कि संबंधित युवक इन दोनों के साथ सक्रिय तौर पर जुड़ा था या नहीं। 

पिछले दिनों मुरादाबाद से हिरासत में लिए गए युवक का इन दोनों के साथ कोई गठजोड़ नहीं पाया गया था। इसी वजह से अब किसी को हिरासत में लेने से पहले एटीएस संबंध युवक के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने की कवायद में लगी है। 
विज्ञापन


उधर इनामुल और सलमान की रिमांड अवधि पूरी होने के कारण एटीएस ने उन्हे वापस जेल भेज दिया है। एटीएस को इन दोनों आरोपियों के मोबाईल फोन की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। एटीएस के अफसरों का कहना है कि इनके मोबाइल फोन में छिपे डाटा के रिकवर होने के बाद कई जानकारियां सामने आएंगी। इससे जिहादियों के मंसूबों के साथ उनकी योजना का भी खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें