माल। अटारी पंचायत के गुलौली निवासी किसान रामप्रकाश (62) ने बुधवार शाम पत्नी जयश्री से कहासुनी के बाद शाम को पेड़ से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया।
रामप्रकाश के बेटे श्याम किशोर के मुताबिक उनके पिता किसानी करते थे। वह शराब पीने के आदी थे। बुधवार को होली खेलकर शाम छह बजे नशे में घर आने पर वह मां से कहासुनी करके बाहर चले गए। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने बताया कि गांव से एक किलोमीटर दूर रामऔतार के आम के बाग में उन्होंने फंदा लगा लिया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका शव लाल गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार में पत्नी व तीन पुत्र राम किशोर, श्याम किशोर और सुखबीर हैं।