फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर होने वाली बैठक टली, सीएम की अध्यक्षता में होनी थी मीटिंग

Tue, 19 Feb 2019 01:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर होने वाली बैठक टल गई है। बैठक मंगलवार शाम को प्रस्तावित थी।

विज्ञापन


आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त व 10 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति किए जाने की व्यवस्था है। जिसमें खाली पदों को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होनी थी।

इसके पहले राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में आयुक्तों के खाली पड़े पद एक माह में भरने का आश्वासन दिया था। कोर्ट में सरकार ने कहा था कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा पात्रों के नाम चयनित कर आगे भेज दिया गया है। जिस पर राज्य नियुक्ति समिति बैठक कर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने याचिका दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि आयोग में कार्यरत आठ सूचना आयुक्तों का कार्यकाल 6 जनवरी 2019 को पूरा हो गया है। जिसके बाद मुख्य सूचना आयुक्त अकेले बचे हैं। जिससे वादकारी अत्यंत परेशान हैं। उन्होंने याचिका में कोर्ट से सभी रिक्तियों को एक माह में भरने का निर्देश देने की प्रार्थना की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें