सपा ने मुसलमानों को रिझाने के लिए 28 जनवरी को लखनऊ में प्रदेश के समस्त
मदरसा संचालकों और मदरसों से जुड़ी पांच यूनियनों के दस-दस पदाधिकारियों को
आमंत्रित किया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से समस्त
मदरसों में इसकी सूचना पहुंचा दी गई है।
गोमती नगर स्थित इंदिरा प्रतिष्ठान
में इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व आजम खां संबोधित करेंगे।
मालूम हो कि प्रदेश में 459 अनुदानित मदरसे संचालित हो रहे हैं। शहरकाजी
आलम रजा नूरी ने कहा कि मिल्लत तमाम परेशानियों में उलझी हुई है।
सबसे बढ़ा
मसला तालीम व रोजगार का है। इसलिए बुलाना उनकी मजबूरी व जाना हमारी जरूरत
है। हम अपनी बात वहां मजबूती से रखने के लिए जाएंगे।