प्रदेश सरकार मदरसा संचालकों व प्रधानाचार्यों का एक दिवसीय सम्मेलन
आयोजित करने जा रही है।
यह सम्मेलन 28 जनवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी
प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ बोर्ड मंत्री मो. आजम खां शिरकत करेंगे।
निदेशक
अल्पसंख्यक कल्याण अबरार अहमद ने बताया कि सम्मेलन में अनुदानित मदरसों के
साथ ही यूपी अरबी-फारसी मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व सदस्य, मंडलीय व
जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण अफसरों को बुलाया गया है।
उधर, प्रदेश सरकार हर
वर्ष की तरह इस बार भी 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में
मनाने जा रही है।
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यकों में शैक्षिक,
आर्थिक व सामाजिक जागरूकता पैदा कर उन्हें उनके अधिकारों से रूबरू कराना
है।