फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ध्यान व योग कार्यक्रम 28 को, राष्ट्रपति करेंगी शुभारंभ

Tue, 18 Nov 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देतीं बीके राधा दीदी। साथ में बीके लीला दीदी और नथमल भाई। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। मुज्जमनगर सुल्तानपुर मार्ग सि्थत गुलजार उपवन में 28 नवंबर को एक दिवसीय विश्व एकता और विश्वास विषय पर ध्यान और योग कार्यक्रम होगा। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसे लेकर सोमवार को गोमतीनगर के विपुलखंंड में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से केंद्र में सुबह 11 बजे प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


उप अंचल प्रभारी राजयोगिनी राधा दीदी ने बताया कि इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व एकता और विश्वास को बढ़ा देना है। 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। वह पिछले 24 वर्षों से संस्था से जुड़ी हैं। माउंट आबू से आईं लीना दीदी ने बताया कि इसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, राजयोग प्रशिक्षक और सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग भाग लेंगे। भाई नथमल, मंजू दीदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें