फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में बंद अन्य अलमारियों में मिल सकती हैं दवाएं

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में करोड़ों रुपये के दवा घोटाले की जांच में अब नए खुलासे हो रहे है। विभाग में बंद अलमारियों को खोलने का सिलसिला जारी है। अलमारी में अब तक करीब 115 मरीजों के नाम पर जारी दवाएं मिल चुकी हैं। संस्थान इन दवाओं की कीमत तीन लाख से अधिक होने का दावा कर रहा है। वहीं, जांच समिति का कहना है कि अभी दो से तीन और अलमारियां बंद हैं, जिनमें अहम दस्तावेज और मरीजों की दवाएं मिल सकती हैं। समिति ने इन अलमारियों की चाबियां विभाग से मांगी हैं। सोमवार को इन्हें भी खोला जाएगा।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि बरामद दवाओं के उपयोग, उन्हें अलमारियों में रखने का कारण और संबंधित मरीजों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हर दवा का मरीजों के रिकॉर्ड से मिलान कर सूची तैयार की जा रही है, ताकि जांच पूरी होने के बाद जरूरतमंद मरीजों को उनका लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि जांच समिति को अभी तक दवाओं से संबंधित पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो सका है। कमेटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट 6 जुलाई को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें