फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबग्गा जंगल के नाले में मिलीं सरकारी दवाएं, अभी एक्सपायर भी नहीं हुई थीं दवाएं, फिर भी फेंक दी गईं

विज्ञापन
दुबग्गा में वन विभाग के जंगल में बड़ी मात्रा में सरकारी दवा फेंकी गई। - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
दुबग्गा जंगल के नाले में मिलीं सरकारी दवाएं, अभी एक्सपायर भी नहीं हुई थीं दवाएं, फिर भी फेंक दी गईं
विज्ञापन

दुबग्गा में सब्जी मंडी के पीछे जंगल में नाले में व आसपास बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं पड़ी मिलीं। खास ये कि फेंकी गई दवाओं में अधिकतर दवाएं एक्सपायर भी नहीं हुई हैं। इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं फेंके जाने से स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नवीन फल व सब्जी मंडी दुबग्गा के पीछे जॉगर्स पार्क जाने वाली रोड पर स्थित वन विभाग के जंगल में राहगीरों को शुक्रवार सुबह नाले व आसपास बड़ी मात्रा में सरकारी दवा के ढेर दिखे। लोगों ने जब फेंकी गई दवाओं को उठाकर देखा तो डिब्बों व पैकेट पर उत्तर प्रदेश सरकार व नॉट फॉर सेल लिखा था। साथ ही अधिकतर दवाओं की एक्सपायरी डेट आगामी जून व नवंबर की थी। यानी बिना एक्सपायर हुए ही दवाएं फेंक दी गईं। लोगों ने बताया कि गुरुवार को यहां दवाएं नहीं थीं। इससे स्पष्ट है कि कोई रात में इन्हें फेंक गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि मौके पर अधिकारियों को भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें