फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रैपर खोलते ही दवाएं चूर-चूर

विज्ञापन
पीएचसी पर भेजी गईं दवाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। मेडिकल कॉरपोरेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजी गईं दवाओं में नमी की शिकायत मिल रही है। रैपर खोलते ही ये दवाएं टूट जा रही हैं। मरीज केंद्रों पर इसकी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉरपोरेशन से भेजी गई एंटीबायोटिक (सिप्रोफ्लॉक्सीन बैच नंबर जीटी 31183) और पेट की दवा (मैट्रोनिडाजोल 400 मिग्रा) में नमी की शिकायत है। त्रिवेणीनगर पीएचसी पर दवा लेने गए दुर्गेश ने बताया कि दोनों दवाएं रैपर खोलते ही टूट गईं। इसकी शिकायत केंद्र प्रभारी से की तो उन्होंने यही दवा आपूर्ति किए जाने की बात कही। मरीजों का आरोप है नियमित तापमान में न रखने से दवाओं में नमी आ गई। इनका असर भी कम होता है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि दवाओं की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। दवाओं में नमी मिली तो उन्हें वेयर हाउस में वापस कराया जाएगा।

पीएचसी पर भेजी गईं दवाएं।

पीएचसी पर भेजी गईं दवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें