फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दवा व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
काली पट्टी बांध कर काम करता दवा दुकानदार।
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद के दवा व्यापारियों ने रविवार को काली पट्टी बांधकर औषधि विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध जताया। लखनऊ केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन और दवा व्यापार मंडल (गिरिराज) के पदाधिकारियों ने नकली, नशीली और अधोमानक दवाओं के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारी अमित तिवारी ने कहा कि नकली दवाओं के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दवाओं के निर्माता, वितरक, सप्लायर और बिचौलियों की भूमिका की भी पड़ताल हो। ऐसे मामलों में तथ्यों के आधार पर जांच और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। व्यापारियों ने 41 लाख रुपये की कथित नकली दवाओं की बरामदगी के मामले में दवाओं के नाम, संबंधित कंपनियां, बैच नंबर, बरामदगी के स्थान और आपूर्ति के स्रोतों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।
व्यापारियों के मुताबिक, पिछले चार महीने में लखनऊ के दवा बाजार का कारोबार घटकर पहले के मुकाबले आधे से भी कम रह गया है।पहले प्रतिदिन करीब 30 से 40 करोड़ रुपये का कारोबार होता था। दवा व्यापार मंडल गिरिराज के पदाधिकारी सुरेश कुमार ने प्रदेश सरकार और औषधि प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें