फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 56 जिलों में बच्चों को दी जाएगी पेट में कीड़े मारने की दवा, 10 फरवरी से चलेगा अभियान

Fri, 27 Jan 2023 12:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अभी तक प्रदेश में एक दिन का अभियान चलाया जाता था, लेकिन अब इसे तीन चरणों में चलाने की योजना है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा और पंचायती राज समेत 11 विभागों की मदद ली जाएगी। स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
syrup, सिरप, दवा, Medicine - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 56 जिलों में 10 फरवरी से कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तीन चरणों में एक साल से 19 साल की उम्र तक के 7.15 करोड़ बच्चे व किशोरों को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। 

विज्ञापन


अभी तक प्रदेश में एक दिन का अभियान चलाया जाता था, लेकिन अब इसे तीन चरणों में चलाने की योजना है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा और पंचायती राज समेत 11 विभागों की मदद ली जाएगी। स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में छह से 19 वर्ष तक के किशोरों को दवा खिलाएगी। इसमें संबंधित स्कूल के शिक्षकों को भी जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि यह दवा चबाकर खानी है। टीम दवा अपने सामने खिलाएगी। किसी भी बच्चे या परिजन को बाद में खाने के लिए नहीं दी जाएगी।  

उन्होंने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ  होने पर दवा नहीं दी जाएगी। यदि बच्चे या परिवार के सदस्य को कोविड संक्रमण है तो क्वारंटीन अवधि समाप्त होने के बाद ही दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने सभी जिलों में दवाएं भेज दी हैं। अतिरिक्त खुराक की जरूरत होने पर सीएमओ को तत्काल जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें