फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में होगी दिमागी बुखार में काम आने वाले पौधे की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) ने आर्टीमिसिया एनुआ पौधे की खेती व प्रसंस्करण की तकनीक के लिए चेन्नई की सत्त्व वेद नेचर्स ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। सीमैप के प्रशासनिक अधिकारी नरेश कुमार व कंपनी के निदेशक श्रेनिक मोदी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। श्रेनिक मोदी ने बताया की कंपनी किसानों के साथ अनुबंध कर आर्टीमिसिया की खेती कराएगी।
विज्ञापन

सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यह पौधा मुख्य रूप से चीन में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। भारत भी इसके लिए चीन पर निर्भर था। सीमैप ने इस पौधे पर अनुसंधान कर एक नयी प्रजाति का विकास किया है, जिससे अधिक मात्रा में आर्टीमिसिनिन तत्व प्राप्त होता है। इस तत्व का उपयोग दिमागी बुखार की दवा बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें