फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी के नाम पर सीजी सिटी में बनेगा चिकित्सा विश्वविद्यालय, बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज

Thu, 23 Aug 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली और कर्मस्थली को विकास के नए आयाम देने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार चक गंजरिया सिटी (सीजी सिटी) में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, जनपद बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज और एक आयुष चिकित्सा विश्वविद्यालय खोलने जा रही है।  
विज्ञापन

 
प्रदेश को अटल जी के नाम पर तीन नए चिकित्सा संस्थान मिलने जा रहे हैं। लखनऊ के सीजी सिटी में पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर बनने वाले चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन की व्यवस्था की जाएगी। इसी विश्वविद्यालय के अधीन प्रदेश के 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय सहायता से 13 नए जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर बनने वाले मेडिकल कॉलेज होंगे। साथ ही पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को भी संबद्ध किया जाएगा। 

पूर्व प्रधानमंत्री की कर्मस्थली रहे बलरामपुर जिले को भी एक मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है। इसे 19 एकड़ में केजीएमयू के सेटलाइट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही अटली जी के नाम पर एक आयुष चिकित्सा विश्वविद्यालय भी खोलने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


इसकी रूपरेखा तय करने के लिए विभागीय अधिकारी राजस्थान सहित कई प्रदेशों के आयुष विश्वविद्यालय के एक्ट मंगाकर उनका अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि अभी इस विश्वविद्यालय के लिए स्थान तय नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें