सरकार वाजपेयी के बारे में आने वाली पीढ़ी को बताने के लिए पाठ्यक्रम में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को शामिल करने पर विचार कर रही है। स्कूली शिक्षा से उच्च शिक्षा तक के पाठ्यक्रम में उनके व्यक्तित्व को शामिल करने की योजना है। इसके लिए विभागों की पाठ्यक्रम समितियां निर्णय लेकर सरकार को भेजेंगी।