फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंगेतर के घर फंदे पर लटका मिला मेडिकल छात्र

Sat, 04 Nov 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा इलाके में मंगेतर के साथ रहा मेडिकल छात्र शुक्रवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस छानबीन कर कारण पता लगा रही है।
विज्ञापन

सीतापुर की रहने वाली मीनाक्षी यादव केजीएमयू में फार्मासिस्ट हैं। वह राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक में किराए के मकान में रहती हैं। मीनाक्षी के प्रेमी अमरोहा जनपद निवासी भविष्य यादव (30) भी साथ रहते थे। भविष्य कानपुर से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे। वह रोजाना कानपुर अप-डाउन करते थे। शुक्रवार सुबह मीनाक्षी के किराए के कमरे में भविष्य फांसी के फंदे पर लटके मिले।
सूचना पर तालकटोरा पुलिस भविष्य को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीनाक्षी ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तालकटोरा इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्र का कहना है कि भविष्य की खुदकुशी का कारण पता लगाया जा रहा है। परिजन यदि तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमरोहा निवासी भविष्य यादव कानपुर से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे थे। कुछ माह से वह मीनाक्षी के किराए के मकान में उनके साथ रह रहे थे। मीनाक्षी के अनुसार 24 नवंबर को उनकी भविष्य से शादी होने वाली थी। लखनऊ पहुंचे भविष्य के परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। उनका कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद वह कार्रवाई के लिए विचार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें