फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेडिकल रिपोर्ट मिली, अब रिमांड का इंतजार

Tue, 09 Jun 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली से भेजी गई मेडिकल रिपोर्ट सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को मिल गई है। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों ने औपचारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है। पुलिस जेल में बंद आरोपियों शिवम और सनी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पहले भी पुलिस की ओर से कोर्ट में रिमांड के लिए दो बार अर्जी दी गई थी, जो खारिज कर दी गई।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए स्लाइड तैयार करवाई थी। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इस रिपोर्ट के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया है। छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में शिवम, सनी और एक अन्य साथी का जिक्र किया था। तीसरे आरोपी का नाम छात्रा को नहीं पता है। पुलिस ने शिवम और सनी से पूछताछ की, लेकिन दोनों ने आरोपों को गलत बताया। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए एक बार फिर अदालत में अर्जी दाखिल करेगी। उम्मीद है कि इस सप्ताह अर्जी मंजूर हो जाएगी। दोनों आरोपियों ने जमानत के लिए अदालत में कोई अर्जी नहीं दी है।
यह है पूरी घटना
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही जौनपुर निवासी छात्रा से परिचित शिवम, सनी और उनके साथी ने 15 से 18 मई के बीच सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। 18 मई को छात्रा दिल्ली पहुंची और आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जो 22 मई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने को ट्रांसफर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें