फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में छह साल बाद बढ़ाई गईं 160 मेडिकल पीजी सीटें

Sun, 23 Apr 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मेडिकल कॉलेजों में एमडी व एमएस की 160 सीटें बढ़ गई हैं। छह साल बाद सूबे में पीजी की सीटें बढ़ी हैं। इससे सरकार को प्रदेश में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी दूर करने में सफलता मिलेगी। पीजी की बढ़ी सीटों में वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही दाखिला दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सबसे ज्यादा कमी है। इस कमी का मुख्य कारण सूबे में पिछले छह वर्षों में परास्नातक पाठ्यक्रमों की एक भी सीट का न बढ़ना है। इसी कमी को देखते हुए सरकार ने परास्नातक पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों व संस्थाओं में 160 सीटें बढ़ा दी गई हैं। अब सूबे में कुल सीटें बढ़कर 1283 हो गई हैं। इनमें से स्टेट कोटे की 614 सीटें हैं। 569 सीटें ऑल इंडिया कोटे से भरी जाती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कहां कितनी बढ़ीं पीजी की सीटें

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ--37
गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर--05
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा--02

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद--33
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी--14
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर--13

ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, सैफई इटावा--33
राम मनोहर लोहिया संस्थान, लखनऊ--17
एमएच आगरा--06
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें