लखनऊ। पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातमा जहरा की शहादत की याद में रौजा-ए-सरकार-ए-हुसैनी में बुधवार को इदारा मकसद-ए-हुसैनी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य मौलाना सैयद रजा हुसैन रिजवी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में लगभग 400 लोगों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
डा. एस. अहमद मूसवी के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने मरीजों की जांच की, जिसमें रिदा नकवी, मोहम्मद तारिक, शानू आलम और मो. आलिम, नदीम हुसैन, मौलाना सैयद हाशिर जैदी, मौलाना नजर अब्बास, शाज रिजवी आदि मौजूद रहे।
शाम को मगरिब की नमाज के बाद दो दिवसीय मजलिस हुआ। पहली मजलिस में मौलाना सैयद फैज अब्बास मशहदी ने हजरत फातमा की जिंदगी पर रोशनी डाली और उनकी शहादत पर अकीदतमंदों ने आंसुओं से पुरसा दिया। कारी जौन ने कुरान की तिलावत से मजलिस का आगाज किया। मजलिस के बाद परिसर में ताबूत की जियारत की गई।