फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि के आईईटी भवन में होगी अयोध्या विवाद की मध्यस्थता, 12 मार्च से शुरू होगी सुनवाई

Sun, 10 Mar 2019 04:42 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या विवाद में मध्यस्थता की कोशिश 12 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय स्थित आईईटी भवन को चुना गया है। मध्यस्थता कमेटी के यहीं पर ठहरने और सुनवाई के लिए कक्ष तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस एफएम कलीफुल्लाह, सदस्य आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राम पंचू के लिए अलग-अलग कक्ष व फर्नीचर व्यवस्थित करने की कवायद में प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मध्यस्थों की टीम का आगमन रविवार देर रात तक हो सकता है। सुनवाई के लिए सोमवार को टीम आ सकती है। इसके बाद पक्षकारों को सूचना देने के साथ ही सुनवाई का प्रारूप सामने आ जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता कमेटी को आठ सप्ताह का समय दिया है। वहीं, मामले की जानकारी समय-समय पर सुप्रीम कोर्ट को दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें