फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: यूपी के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में इस बार नहीं बढ़ेगी फीस, शुल्क निर्धारण का जारी हुआ आदेश

Fri, 04 Aug 2023 09:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

निजी डेंटल कॉलेजों में बीडीएस कोर्स के लिए ट्यूशन फीस 2.93 से 3.84 लाख रुपये, हॉस्टल शुल्क 85 हजार से 1.05 लाख रुपये प्रतिवर्ष, विविध शुल्क 40 हजार और सुरक्षा राशि के रूप में तीन लाख रुपये जमा करने होंगे।
 
विज्ञापन
निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में इस बार नहीं बढ़ेगी फीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की इस बार फीस नहीं बढ़ेगी। पिछले साल निर्धारित की गई फीस ही जमा कराई जाएगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस में दाखिला लेने वालों को 10.77 लाख से 13.73 लाख रुपये तक फीस जमा करनी होगी। प्रति वर्ष डेढ़ लाख रुपये हॉस्टल शुल्क भी जमा करना होगा। वहीं, 85,600 रुपये विविध शुल्क भी जमा करने होंगे। एक बार तीन लाख रुपये सुरक्षा राशि भी जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन


एमडी और एमएस के क्लीनिकल कोर्स के लिए प्रति वर्ष ट्यूशन फीस 14.43 लाख रुपये से अधिकतम 25.09 लाख रुपये तय की गई है। जबकि पैथोलॉजी कोर्स के लिए 10.80 लाख से 13.68 लाख रुपये और नान क्लीनिक के लिए आठ लाख से 9.77 लाख रुपये जमा करने पड़ेंगे।

बीडीएस की ट्यूशन फीस 2.93 से 3.84 लाख रुपये

निजी डेंटल कॉलेजों में बीडीएस कोर्स के लिए ट्यूशन फीस 2.93 से 3.84 लाख रुपये, हॉस्टल शुल्क 85 हजार से 1.05 लाख रुपये प्रतिवर्ष, विविध शुल्क 40 हजार और सुरक्षा राशि के रूप में तीन लाख रुपये जमा करने होंगे। एमडीएस कोर्स में ट्यूशन फीस 5.42 लाख से 8.59 लाख रुपये, हास्टल फीस 87 हजार से डेढ़ लाख और विविध शुल्क एक लाख रुपये जमा करना होगा। सुरक्षा राशि तीन लाख जमा करनी होगी। न्यूनतम व अधिकतम शुल्क संबंधित कॉलेज की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें