फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जहरीला पदार्थ खाकर एमबीए के छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मटियारी में रविवार रात हॉस्टल में रह रहे एमबीए के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है। मूल रूप से अंबेडकरनगर के सेहरा जलालपुर के आशीष पांडे (22) मटियारी के कांतिपुरम में प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। चाचा भूलेश्वर ने बताया कि आशीष राम स्वरूप में एमबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। रविवार रात करीब 10:15 बजे उसने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर रूममेट विकास को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विकास ने आशीष की मां सुभद्रा और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज मटियारी दीपक सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ हॉस्टल पहुंचे। छानबीन में सुसाइड नोट या कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक आशीष की मां ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह तरहरीर देंगी तो आगे की कार्रवाई होगी।



चार फरवरी को थी जॉइनिंग

भुलेश्वर ने बताया आशीष की लखनऊ में निजी कंपनी में नौकरी लग गई थी। चार फरवरी को उसे जॉइन करना था। आशीष तीन बहनों का इकलौता भाई था। मां सुभद्रा आंगनबाड़ी में काम करती हैं। पिता नागेश्वर नाथ की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें