लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग के अंतर्गत चलने वाले एमबीए फाइनेंस और अकाउंट कोर्स मिड टर्म परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
यहां पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 23, 24 और 25 अक्तूबर को होंगी। कोर्स के समन्वयक प्रो. अवधेष त्रिपाठी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। अधिक जानकारी लिए विद्यार्थी विभाग और वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
डॉ. मानिनी नोडल अफसर नामित
लखनऊ। लखनऊ विवि के महिला अध्ययन संस्थान की समन्वयक डॉ. मानिनी श्रीवास्तव को मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम का नोडल अफसर नामित किया गया है। कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने संबंध में पत्र जारी कर दिया है। डॉ. मानिनी कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्यों की रूपरेखा तय करेंगी।