फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पीएचडी तो कहीं एमबीए और इंजीनियर बने प्रधान

Mon, 14 Dec 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में अवध में इस बार कई स्थानों पर मतदाताओं ने पढ़े-लिखे लोगों के हाथों में गांव की कमान सौंपी है। प्रधान बने लोगों में कोई पीएचडीधारक है तो कोई इंजीनियर।
विज्ञापन


गोंडा के कटरा बाजार विकास खंड की ग्राम पंचायत चुर्रामुर्रा से इस बार पीएचडी धारक चंद्रशेखर पांडेय ग्राम प्रधान चुने गए हैं।

बाराबंकी की हरख ब्लॉक की चेचरुआ ग्राम पंचायत से प्रधानी का चुनाव जीते लोकनाथ सिंह एमए व एलएलबी हैं। रामनगर के भिटौरा से प्रधान बने उपेंद्र सिंह भी एमए-एलएलबी पास हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कहीं बीएड तो कहीं एलएलबी पास

वहीं, धौखरिया से चुनाव जीतने वाले बृजेश सिंह भी एलएलबी उत्तीर्ण हैं। भैंसुरिया से चुनाव जीतने वाले कृष्ण देव वर्मा बीएड पास है। कटघरा के प्रीतम सिंह एलएलबी किए हुए हैं।

अचकामऊ के दुर्गा बख्श सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। उधर, सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में गांव की बागडोर एमबीए पास व इंजीनियर के हाथों में वोटरों ने दी है।

जयसिंहपुर के गोपालपुर ग्राम पंचायत से एमटेक व इंजीनियर ओपी तिवारी ने जीत हासिल की है। वहीं, दूबेपुर के तिवारीपुर गांव में एमबीए पास युवा अमित त्रिपाठी ने पहली बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें