लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षा के क्रम में सोमवार को एमबीए, एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंट, बीएएमएस और बीयूएमएस कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। विद्यार्थी वहां से अपनी सुविधानुसार उसे डाउनलोड कर देख सकते हैं।
परीक्षा विभाग की तरफ से जारी कार्यक्रम में एमबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 27 जनवरी के बीच होंगी। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 20 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच होंगी। एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंट प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 20 दिसंबर से 4 जनवरी और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 21 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच होंगी। वहीं बीयूएमएस की परीक्षाएं 14 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच कराई जाएंगी। वहीं बीएएमएस की परीक्षाएं 10 से 28 दिसंबर के बीच होंगी।