फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम मुख्यालय के निर्माण में देरी पर महापौर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पंपिंग स्टेशनों पर जलनिकासी, अमौसी में मैंगो पार्क और निर्माणाधीन नगर निगम के नए मुख्यालय समेत विभिन्न परियोजनाओं की बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने समीक्षा की। लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

महापौर ने निर्माणाधीन नए नगर निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। भवन के निर्माण में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई और ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा।
बैठक में अमौसी के मैंगो पार्क, किला मोहम्मदी नाले के पुनर्गठन, जलनिकासी नालों के निर्माण और पंपिंग स्टेशनों पर जलनिकासी व्यवस्था मजबूत करने की परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई। इसके अलावा औरंगाबाद में महिला छात्रावास व साहित्य पार्क और कुकरैल नदी किनारे बहुउद्देशीय भवन के विकास कार्यों की प्रगति भी जानी।
विज्ञापन

महापौर ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने और निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार और सीएनडीएस के महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें