फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरियाली तीज पर सजे खेल और नृत्य के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल के गोल्फ सिटी स्थित एक होटल में बुधवार को डायमंड क्लब की ओर से हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं को आपस में जुड़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। आयोजन मंडल में डॉ. हेमा बिंदु नायक, वंदना सिंह, अमिता श्रीवास्तव, दुर्गेश नंदिनी, गीता रजक, रंजना पांडेय, स्वाति श्रीवास्तव, अंजू शंकर, नीलम मिश्रा, मृदुला गुप्ता, शिल्पिका सिंह राठौड़, डॉ. अर्चना सिंह, सोनाली अग्रवाल, रीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें