जनता अदालत
लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन में जनता अदालत सुबह 10 बजे से।
जागरूकता सेमिनार
63 यूपी बटालियन एनसीसी लखनऊ की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता सेमिनार महानगर के मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से।
रोजगार संगम
युवा कौशल व रोजगार संगम कार्यक्रम इंदिरा नगर के बेबियन इन होटल में दोपहर 12 बजे से।
वेंडर विकास प्रोग्राम
एमएसएमई विकास कार्यालय कानपुर की ओर से दो दिवसीय वेंडर विकास प्रोग्राम गोमतीनगर के पीएचडी भवन में सुबह 10 बजे से।
नाट्य प्रस्तुति
संस्कृति निदेशालय के सहयोग से कलाकार सरिता कपूर की ओर से घर की मुर्गी हास्य नाट्य की प्रस्तुति कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली ऑडिटोरियम में शाम सात बजे से।
एकेडमिक एक्सचेंज
एरा यूनिवर्सिटी व यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंडीज के बीच एकेडमिक एक्सचेंज विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से।
जलसा
सालाना बारह रोजा नबी-ए-आखिरुज्जमां (स.) के छठवें दिन जलसा एक मीनारा मस्जिद अकबरी गेट चौक पर रात 7:00 बजे।
मजलिस
नक्खास तिराहा स्थित अजाखाना मरहूम सैयद मो. अकबर उर्फ मोहम्मद मियां में मजलिस रात 8:00 बजे से।