फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवरात्रि पर मंदिरों के आसपास सफाई की महापौर ने की शुरुआत

विज्ञापन
सफाई अ​भियान शुरू करतीं महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्रि व दशहरा को लेकर नगर निगम ने रविवार को मंदिर, पूजा पंडालों, रामलीला मैदान और मेला स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त ने इसकी शुरुआत हनुमान सेतु मंदिर के पास से सफाई कर की।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि सभी 110 वार्डों में पार्षद अभियान चलाएंगे। जिसमें पूजा स्थल और मेला मैदान की ओर जाने वाले मार्गों को ठीक किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें सही की जाएंगी। दो दिन लाइटों को ठीक करने का विशेष अभियान चलेगा। जरूरत के आधार पर पेयजल के टैंकर भी लगाए जाएंगे। कैटल कैचिंग टीम आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए रहेगी। शहरवासी नगर निगम से जुड़ी समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क कर सकते हैं।

सफाई अभियान शुरू करतीं महापौर।

सफाई अभियान शुरू करतीं महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें