लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया सम्मान ग्रहण करती हुईं।
- फोटो : amar ujala
भारत सरकार द्वारा देशभर में कराए गए 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022' की ओवरआल रैंकिंग में लखनऊ शहर ने देश भर के प्रथम स्थान प्राप्त करते बड़े बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया। लखनऊ ने नेशनल क्लीन एयर सिटी कैटेगरी में बड़ी आबादी वाले शहरों सहित ओवरऑल देश भर में सर्वोत्तम रैंकिंग प्राप्त करते हुए नंम्बर एक स्थान बनाया। जिस पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में सम्मानित करते हुए 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उड़ीसा के राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे, डायरेक्टर जनरल पर्यावरण भारत सरकार चंद्र प्रकाश गोयल ने लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त को सौंपा।
ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि लखनऊ में पर्यवारण की सेहत सुधारने हेतु विगत 5 वर्षों से ही प्रयासरत थीं। वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए ही महापौर संयुक्ता भाटिया ने लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के सामने कृत्रिम फेफड़ों को लगवाया था ताकि वायु की गुणवत्ता को जांचा जा सके। तत्पश्चात महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार हेतु काम करने के लिए संसाधनो को जुटाने के क्रम में 9 रोड स्वीपिंग मशीनें, 8 एन्टी स्मोक गन, 40 वाटर स्प्रिंकल मशीनों को 15वें वित्त आयोग से खरीदे गए। साथ ही अटल उदय वन व अन्य कई वाटिकाओं का निर्माण करा उक्त स्थानों पर लाखों पौधे भी लगाए गए।
महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा विगत 5 वर्षों में 1500 से ज्यादा पार्को का सौंदर्यकरण और ग्रीनरी भी कराई गयी। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा वायु गुणवत्ता में सबसे प्रमुख कार्य शहर के अलग अलग 6 स्थानों पर एयर क़्वालिटी मोंटरिंग स्टेशन का निर्माण कराया गया जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (ए०क्यू०आई) की हर समय निगरानी हो रही है, जिसे स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है। साथ ही गिरते एयर क्वालिटी इंडेक्स (ए०क्यू०आई) को सुधारने हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा 20 करोड़ की लागत से शहर में 22 स्थानों पर एयर प्यूरीफायर लगाए गए है जो एयर क्वालिटी में लगातार सुधार कर रहे है।