लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को दिल्ली में रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान लखनऊ में हो रहे कई विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि रक्षामंत्री का मार्गदर्शन शहर के विकास कार्यों को नई दिशा देगा। कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।