मोहित कुमार पर रॉड से किया गया हमला
गुडंबा। मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार रात को मामूली कहासुनी के बाद सब्जी बेचने वाले दो भाइयों ने मोहित कुमार पर रॉड से सिर पर हमला कर दिया। हमले में गौरभीट निवासी मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। भाई रोहित के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे जगतलाल पेट्रोल पंप के सामने सब्जी बेचने वाले आकाश और उसके भाई से मोहित की कहासुनी हुई थी। इस पर दोनोें ने मिलकर मोहित के सिर पर रॉड से वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल मोहित को अस्पताल पहुंचाया, जहां मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। (संवाद)