मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार और अ
लखनऊ। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि वार्डों की श्रेणी में पेपर मिल कॉलोनी वार्ड भी देश में प्रथम रहा है। महापौर ने उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वायु के लिए यातायात व्यवस्था सुधारने, निर्माण कार्यों की धूल नियंत्रित करने और खुले में कूड़ा जलाने पर रोक लगाने पर जोर दिया जाएगा। सड़कों की सफाई, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के प्रयास भी तेज किए जाएंगे। इस मौके पर शिवरी प्लांट और स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव भी साथ थे।