शिलान्यास करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। चौक क्षेत्र में रविवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल ने तीन प्रमुख मंदिरों तक जाने वाली सड़कों के निर्माण का शिलांन्यास किया। ये सड़कें बड़ी कालीजी मंदिर, लाल मंदिर व द्वारकाधीश मंदिर तक बनेंगी। पार्षद अनुराग मिश्रा व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित टंडन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।