लखनऊ। नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अयोध्या रोड पर करीब 25 करोड़ रुपये की 7500 वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर के लिए चिनहट पुलिस को तहरीर भी दी गई है। टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। नगर निगम अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव व तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि अगर फिर कब्जा किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।