लखनऊ। नगर निगम के सेवानिवृत्त 12 कर्मचारियों को बुधवार को विदाई दी गई। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने उन्हें बकाया देयक के भुगतान का चेक और पेंशन बुक भी दी। स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी गई, उनमें गंगा प्रसाद, मनेाज, राजेश, रामआसरे, रईस, राजकिशोर, मुंदर, राकेश, सर्वदीन, मुन्नी देवी, विमल कुमार व लेखराम शामिल हैं।