फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगेंगी मायावती, एक साथ नजर आ सकते हैं दोनों नेता

Fri, 19 Apr 2019 07:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव और मायावती (फाइल)
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी में वोट मांगेंगी। वह बरेली में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त रैलियों की शृंखला में मैनपुरी के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में यह चौथी रैली होगी। यहां से मुलायम चुनाव लड़ रहे हैं। रैली को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मायावती भी संबोधित करेंगी।

अगर मुलायम इस रैली में मंच साझा करते हैं तो 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद यह पहला मौका होगा जब मुलायम-मायावती एक साथ नजर आएंगे। इस पर सभी की नजर टिकी हैं। माया ने गठबंधन का एलान करते हुए कहा था कि वह गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखकर जनहित में गठबंधन कर रही हैं। यानी वह इस चर्चित घटना को भुला नहीं पाई हैं। ऐसे में माया का मुलायम के लिए वोट मांगना बड़ी बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध के कारण आगरा रैली में नहीं हो सकी थीं शामिल

बसपा सुप्रीमो की दूसरी रैली बरेली के देवचरा मार्केट ग्राउंड भामोरा में होगी। यह सीट भी सपा के हिस्से में है। यहां से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सपा प्रत्याशी हैं। साझा रैलियों में पहले बरेली की रैली प्रस्तावित नहीं थी। इसे नए सिरे से जोड़ा गया है। विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग के प्रतिबंध की वजह से मायावती आगरा रैली में शामिल नहीं हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें