फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महापुरुषों के मंदिर तोड़ा जाना बेहद शर्मनाक, दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई: मायावती

Thu, 19 Sep 2019 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दलित महापुरुषों के मंदिर तोड़े जाने को अति गंभीर व शर्मनाक मामला बताते हुए केंद्र व राज्य की सरकारों से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में प्राचीन संत रविदास मन्दिर को ध्वस्त कर दिया गया। फिर कर्नाटक में सत्ताधारी भाजपा के ही दलित सांसद को मन्दिर में जाने से रोका गया और अब लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज परिसर में बाल्मीकी मन्दिर को गिरा दिया गया। ये सब शर्मनाक व अति-निन्दनीय है।

अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों को चाहिए कि इन सब मामलों को पूरी गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में त्वरित सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह बसपा की मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें