फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के चार साल पर बोलीं मायावती: जो उपलब्धियां गिनाई गईं, वो सिर्फ हवा-हवाई, जनकल्याण से काफी दूर

Fri, 19 Mar 2021 08:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सरकार की ओर से आज जो उपलब्धियां गिनाई गई हैं, उनमें सच्चाई बहुत कम है। इनके सरकारी दावे अगर जमीनी हकीकत में गरीब जनता को लाभ देते तो यह उचित होता।

विज्ञापन


साथ ही उत्तराखंड में बीजेपी और पंजाब में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर वहां भी जो दावे किए जा रहे हैं, वे सिर्फ हवा-हवाई हैं। सही मायने में इनके दावे जनहित और जनकल्याण से काफी दूर हैं। अत: इन तीनों राज्यों की दुखी और पीड़ित जनता अपने यहां सुखद परिवर्तन लाने को बेचैन है।

इसके अलावा मायावती ने कहा कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री ने देश की महिलाओं के अपने पसंद के पहनावे के संबंध में जो टिप्पणी की गई है, वह न केवल अनुचित है, बल्कि अशोभनीय और अमर्यादित है। बीएसपी की ओर से सलाह देते हुए कहा कि इसकी बजाए वे अपने प्रदेश के जनहित व जनसमृद्धि की संवैधानिक जिम्मेदारी पर समुचित ध्यान दें। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और सरकार की उपलब्धियों को शामिल करते हुए 'विकास पुस्तिका' भी जारी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने चार साल में प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता बना दिया है। आगे तेजी से काम कर प्रदेश को ऊंचाई तक ले जाना है। चार साल का यह कार्यकाल प्रदेश को बीमारू राज्य की पहचान से निकालकर समर्थ और सक्षम राज्य की ओर बढ़ाने का कालखंड रहा है।  

यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। पहले उद्योगों के लिए माहौल बनाया, जहां कोई आना नहीं चाहता था अब वहां लोग निवेश कर रहे हैं। आज यहां सकारात्मक माहौल है। निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। इसी का परिणाम है कि यूपी में प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी से अधिक पहुंच गई है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने चार साल में प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता बना दिया है। आगे तेजी से काम कर प्रदेश को ऊंचाई तक ले जाना है। चार साल का यह कार्यकाल प्रदेश को बीमारू राज्य की पहचान से निकालकर समर्थ और सक्षम राज्य की ओर बढ़ाने का कालखंड रहा है। मुख्यमंत्री ने विस्तार से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और सुशासन व पारदर्शिता के उदाहरण गिनाए। कहा कि सरकार ने महिलाओं युवाओं किसानों सभी वर्ग के लोगों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें