राजधानी लखनऊ में 09 अक्तूबर को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस मौके पर बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन बसपा केंद्रीय कैंप कार्यालय में किया जाएगा।
विज्ञापन
बसपा के उत्तर प्रदेश स्टेट कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, कार्यक्रम सुबह 09 बजे 9 माल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय में होगा। यहां मायावती कांशीराम के चित्र पर पुष्पार्पित करके उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगी।