फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती दो जुलाई से करेंगी मंडलवार समीक्षा बैठकें, उपचुनाव के लिए करेंगी तैयारी

Sun, 30 Jun 2019 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती दो जुलाई से मंडलवार बैठकों की शुरुआत करेंगी। इसमें भाईचारा कमेटियों के गठन से जुड़े काम की समीक्षा व उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बसपा विधानसभा की सभी 12 सीटों के उपचुनाव अकेले लड़ने का एलान कर चुकी है। इन सीटों पर टिकट के लिए बसपा में दावेदारों की लाइन लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मायावती उपचुनावों के साथ-साथ विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर विधानसभा व सेक्टर स्तर पर भाईचारा कमेटियों के गठन की समीक्षा करेंगी।

उपचुनावों के लिए विधानसभा क्षेत्रवार प्रमुख लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बसपा के एक नेता ने बताया कि सेक्टर दो में शामिल पांच मंडलों में चार कानपुर, झांसी, बरेली व चित्रकूट मंडल की समीक्षा दो जुलाई को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल की समीक्षा छह जुलाई को होगी। इसी तरह अन्य सेक्टर व मंडल से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों को मीटिंग के बारे में अलग-अलग सूचित किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें